अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा प्रोजेक्ट ने मनाया किशोर किशोरी दिवस।

in #firozabad2 years ago

8dd0c2fbf335b9d4b808128392552a758e58dd1813f3a15e11d2efd32451288a.0.JPGफिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया दिशा प्रोजेक्ट द्वारा किशोर किशोरी दिवस समारोह का आयोजन सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम के प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि किशोरियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए बाल्यकाल से ही संतुलित पोषक आहार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए पोषण अभियान भी चला रही है। गर्भावस्था के दौरान ही मां को संतुलित और पौष्टिक आहार मिले,इसके लिए बाल विकास परियोजना के द्वारा गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषक आहार देने की व्यवस्था की जाती रही है, आगे चलकर भविष्य में किशोरियों को खून की कमी का सामना ना करना पड़े। इसलिए किशोरावस्था में उन्हें पौष्टिक आहार मिलना परम आवश्यक है।

अन्य वक्ताओं में दिशा संस्था की कोऑर्डिनेटर अनुपम शर्मा, नारी सशक्तिकरण की अध्यक्ष डा. दुर्गेश यादव, डा. जफर आलम, अश्वनी राजोरिया, मीरा शर्मा, नीतू सिंह, चंद्रकांता शंखवार, स्नेहलता, शकुंतला आदि मौजूद रही।

Sort:  

प्लीज फॉलो मी