आकांक्षा समिति द्वारा स्वयं सहायता समूह को पेपर बैग बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

in #firozabad2 years ago

फ़िरोज़ाबाद-आकांक्षा समिति, IMG-20220923-WA0369.jpgद्वारा स्वंय सहायता समूह को पेपर बैग बनाये जाने के लिए एक दिवसीय प्रषिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम ग्राम प्रधान द्वारा समिति की अध्यक्ष एवं समिति की अन्य सदस्याओें का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम मेें आगे अध्यक्ष द्वारा प्लास्टिक मुक्त फिरोजाबाद बनाये जाने के लिए स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को पेपर बैग बनाये जाने के बारे में जानकारी दी गयी तथा उससे होने वाले लाभ जैसे- प्लास्टिक की तुलना में पेपर बैग का इस्तेमाल पर्यावरण के लिए अधिक लाभदायक है। पेपर बैग से पर्यावरण में बढ़ रहे प्लास्टिक कूडे़ को कम किया जा सकता है तथा पेपर बैग बनाने में कम ऊर्जा लगती है आदि के बारे में भी बताया गया। महिलाओं को स्वावलंबी/आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रेरित किया गया। आगे श्रीमती आस्था सिंह, रहनुमा खानम, अर्पणा सिंह, शोभा पाण्डेय, कल्पना राजौरिया आदि सदस्यों के द्वारा भी प्रषिक्षण में उपस्थित महिलाओं को पेपर बैग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया गया। पेपर बैग बनाये जाने के लिये समस्त महिलाओं को पुरानंे अखबार तथा चिपकाने के लिये गांेद समिति द्वारा निःषुल्क उपलब्ध कराये गये। स्वंय सहायता समूह की समूह सखी श्रीमती हेमलता एवं श्रीमती अल्पना द्वारा समस्त महिलाओं को पेपर बैग बनाये जाने का प्रषिक्षण दिया गया। समूहांे द्वारा बनाये जाने वाले पेपर बैग को समस्त सरकारी कार्यालयों जैसे कलैक्ट्रेट, पुलिस लाईन, विकास भवन, सीएमओ ऑफिस, जिला चिकित्सालय आदि में रखवाकर उनकी बिक्री करायी जायेगी। जिससे प्राप्त होने वाली आय को स्वंय सहायता समूह की समूह सखी द्वारा समस्त महिलाओं में उनके कार्यानुसार वितरित किया जायेगा।
कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती कृतिका प्रसाद रंजन, श्रीमती सुषीला यादव सीडीपीओ (ग्रामीण), श्रीमती आस्था सिंह, श्रीमती कल्पना राजौरिया, डा0 शोभा पाण्डेय, श्रीमती आषा देवी, श्रीमती अर्पणा दीक्षित, श्रीमती रितु यादव, श्रीमती रहनुमा खानम, आदि सदस्यगणों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

Sort:  

Best news updater

Plz like my news sir