भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद जी की मनायी पुण्यतिथि

in #firozabad2 years ago

टूण्डला-सोमवार को टूंडला नगर में भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला के नेतृत्व में परम श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि मनाई और नगर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की इसके बाद भाजपा नगर कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा किए गए देश हित के कार्यों का उल्लेख किया गया इस दौरान नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा की परम श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद जी द्वारा तत्कालीन भारतीय समाज में व्याप्त संकीर्णता एवं कुरीतियों का विरोध किया तथा उनका मत था कि सामाजिक परंपराओं एवं मान्यताओं को तभी स्वीकार करना चाहिए जब वे उचित जान पड़े उन्होंने वे निर्धनता और अज्ञानता को समाप्त करना चाहते थे जिला मंत्री दुष्यंत जादौन ने कहा स्वामी विवेकानंद के विचार आज के युग में काफी प्रासंगिक है जिसे अपने जीवन में लागू कर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं हमारे देश के अनेकों युवाओं द्वारा स्वामी जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में समूचे भारत में मनाया जाता है भाजपा एससी मोर्चा ब्रजक्षेत्र के प्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने कहा स्वामी विवेकानंद को हम संकल्प शक्ति और विचारों की ऊर्जा अध्यात्म और आत्मविश्वास का एक पावर हाउस भी कह सकते हैं वेदों के ज्ञाता और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद ने ना केवल भारत की आध्यात्मिक संस्कृति को देश एवं दुनिया में एक नई पहचान दिलाई बल्कि लोगों को जीवन जीने का सही तरीका भी बताया उन्होंने रामकृष्ण मठ की स्थापना की गुलाम भारत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए वह कहते थे कि किसी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर निर्भर करता है इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख चो,भंवर सिंह,जिला मंत्री संजय परमार,तरूण शर्मा,अजीत जुरेल,लोकेश जादौन,जितेन्द्र शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।IMG-20220704-WA0038.jpg