पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक

in #firozabad2 years ago

Screenshot_2022-06-22-23-39-05-49_e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6.jpg
सिरसागंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार सुबह एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को जागरुक किया। महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी।
जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड सक्रिय दिखाई पड़ रहा है। बता दे नगर के अंराव रोड, मुख्य बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सिरसागंज पुलिस ने बुधवार सुबह गश्त कर बालिकाओं और महिलाओं से वार्ता कर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान छात्राओं व महिलाओं को जागरुक किया। महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे-1090 वीमेन पॉवर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर उन्हें जागरुक किया। गौरतलब है कि महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के संबंध में अवगत कराया गया। सिरसागंज महिला पुलिस द्वारा छात्राओं, बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर थाना, एंटी रोमियों टीम व उप्र पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को चलाये जा रहे नंबरों पर बेझिझक काल करना चाहिए। तथा आम जनता, महिलाओं, बच्चो से समन्वय स्थापित कर महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान अभियान में उप निरीक्षक कृपाशंकर, महिला कॉन्स्टेबल पूनम राजपूत, कांस्टेबल आशीष कुमार शामिल रहे।

Sort:  

हमे भी लाइक करे