सुरक्षा के मद्देनजर एसपी सिटी ने व्यापारियों के संग की बैठक

in #firozabad2 years ago

फ़िरोज़ाबाद-आज बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं सीओ सिटी द्वारा एसपी सिटी कार्यालय पर नगर के व्यापारियों की एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें एसपी सिटी मुकेश चंद मिश्रा व सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने सभी व्यापारियों से उनकी समस्याओं को सुना। और व्यापारियों की समस्याओं को समयबद्ध और सही तरीके से निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारी को एसपी सिटी ने निर्देशित किया। साथ ही व्यापारियों को भरोसा भी दिलाया कि पुलिस व्यापारी बंधुओं एवं आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर है।IMG-20220622-WA0037.jpg

Sort:  

जय हो वर्दीयम
Anil Attri
aanews