भाजपाईयों ने मनाया बाल्मिकी जयंती
फ़िरोज़ाबाद-रविवार को टूण्डला में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती को नगर में स्थापित बाल्मिकी मन्दिर पर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समूचे भारतवर्ष में महान साहित्यकार एवम रामायण ग्रंथ के रचियता महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही है। महर्षि वाल्मीकि जी के द्वारा देशवासियों को भगवान श्री रामचन्द्र जी के जीवन को साक्षात रामायण ग्रंथ में उतार दिया था।जिला उपाध्यक्ष दीपक राजौरिया एवम जिलामंत्री दुष्यंत जादौन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की सनातन परंपरा में शरद पूर्णिमा का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व है महर्षि बाल्मीकि जयंती भी उसी दिन मनाई जाती है ऐसी मान्यता है कि रामायण काल में भगवान राम ने माता सीता को वन में भेजा तो उन्होंने महर्षि वाल्मीकि आश्रम में भेजा जहां पर रहते हुए उन्होंने दो पुत्रों लव और कुश को जन्म दिया था महर्षि वाल्मीकि ने भगवान ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से महाकाव्य रामायण की रचना की थी जिसमें चौबीस हजार श्लोक और सात कांड शामिल है। इस दौरान एससी मोर्चा बृजक्षेत्र सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक,जिला कार्यालय मंत्री संजय सिंह परमार,युवा मोर्चा जिला महामंत्री लोकेश जादौन,सुनील चौहान,रिंकू उपाध्याय,तरुण गौतम आदि लोग मौजूद रहे।
सर मेने आपकी खबरे लाइक कर दी जी