बम बम भोले के जयकारों के साथ आस्था का केंद्र बने कांवरियां

in #firozabad2 years ago

टूंडला। नगर के मार्ग काबड़ियों की जयकारों से दिन रात गुज रहे हैं। इसका कारण है कि नगर से बड़ी संख्या में काबडिया अपने गंतव्य के लिये निकल रहे हैं।

सावन माह में शिव भक्त काबड द्वारा गंगाजल लाते हैं और फिर उस जल से भगवान शिव का अभिषेक कर पुण्य कमाते हैं। इस समय काबडिया बड़ी संख्या में नगर के मार्ग से प्रतिदिन निकल रहे हैं। कुछ काबडिया तो रात्रि में भी अपनी काबडों के साथ आते दिखायी देते हैं। काबडियों द्वारा बम भोले के नारों से नगर का मार्ग दिन रात्रि गूंजता रहता है। काबडिया नगर के लोगों के लिये एक आस्था का केंद्र बने हुए हैं।photo-14-3.jpg