न कोई कष्ट,न कोई रोग, जब जीवन में होगा योग- अश्वनी जैन

in #firozabad2 years ago

न कोई कष्ट न कोई रोग, जब जीवन में होगा योग:- अश्वनी जैनIMG-20220620-WA0013.jpg
सिरसागंज:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में योग विषय पर एक स्लोगन प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। जिसमें छात्रों ने योग विषय पर स्लोगन प्रदर्शित किए।
अश्वनी जैन ने छात्रों के स्लोगन की सराहना करते हुए बताया कि इस स्लोगन प्रदर्शन में गोलू कुमार ने जीवन में योग को अपनाएंगे, बीमारी को कोसों दूर भगाएंगे, सचिन कुमार ने धनुरासन , स्वर्गासन, योग स्वस्थ रखने का सबसे सरल रास्ता, समीर खान ने स्वंय को बदलो, तो यह जग बदलेगा, योग से हर दिन सुखमय निकलेगा, गोविन्द कुमार ने न कोई कष्ट न कोई रोग, जब जीवन मे होगा योग, कृष्णा यादव ने चलो विश्व योग दिवस मनाएं, पूरे विश्व को स्वस्थ होने का मन्त्र बताएं, निशान्त कुमार ने योग अपनाओ, जिंदगी बेहतर बनाओ, अमन कुमार ने चलों योग करें हम, विकास कुमार ने योग करो, निरोग रहो एवं अमित कुमार ने खुद को तन मन से शक्तिशाली बनाएं, आओ मिलकर सभी योग अपनाएं आदि प्रदर्शित किए। उन्होंने छात्रों को जागरूक करते हुए योग के विषय को भी समझाया एवं 21 जून 2022 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया।