प्रतिबंधित पॉलीथिन मिलने पर दुकानदार पर 30 हज़ार का जुर्माना

in #firozabad2 years ago

फिरोजाबाद। मंगलवार नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग पर रोक लगाने को नगर निगम द्वारा लोगों को लगातार जागरुक किया जा रहा है। साथ ही शहर की जनता को प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी दुकानदार और ग्राहक प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करना बंद नहीं कर रहे। प्रतिबंधित पाॅलथिन पर रोक लगाने के लिए नगर निगम की टीम के द्वारा मंगलवार को रसूलपुर क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सुभाष चंद्र गुप्ता के यहां से 155 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद होने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं प्रेमनगर रसूलपुर क्षेत्र में दुकान करने वाले विकास गुप्ता के पास से नौ किलो से अधिक प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दोनों दुकानदारों से नगर निगम की टीम ने 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूल करने के साथ ही प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की। नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकानों से प्रतिबंधित पाॅलिथीन हटाते नजर आये। इस दौरान नगर निगम की टीम के साथ प्रर्वतन दल की टीम मौजूद रही।photo-1-16.jpg