जमीनी विवाद में दो पक्षो में फायरिंग और पथराव

in #firozabad2 years ago

फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव अकबरपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई।

थाना टूंडला क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अजंट सिंह ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने का काम करते हैं। शनिवार को उनका पुत्र मंगल सिंह उलाऊ खेड़ा निवासी हृदेश का खेत जोतने के लिए गए थे। वहां खेत के साथ मेड़ जोतने का आरोप लगाते हुए गांव के पूर्व प्रधान विजय सिंह यादव और मंगल सिंह के बीच कहासुनी हो गई थी। सोमवार को अजंट सिंह और पूर्व प्रधान के बीच गांव के समीप ही कहासुनी हो गई। आरोप है कि पूर्व प्रधान अजंट सिंह को अपने साथ बिठाकर ले जा रहे थे। शोर शराबा सुनकर उनके परिजन मौके पर आ गए और फायरिंग कर दी।

मोटरसाइकिल छोड़कर भागे पूर्व प्रधान
दोनों ओर से जमकर फायरिंग और पथराव हुआ। इसमें पूर्व प्रधान अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। दूसरे पक्ष ने पूर्व प्रधान के साथी बृजेश कुमार को पकड़ लिया और मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गए। वहीं, इस मारपीट और पथराव में अजंट सिंह​ भी घायल हो गए। मौके पर इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे, राजा का ताल चौकी इंचार्ज विपिन कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया है। इस मामले में इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे का कहना है कि मौके पर दो खोखे मिले हैं। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।IMG-20220718-WA0390.jpg