6 सितम्बर को खटीक समाज मनाएगा संत शिरोमणि की जन्म

in #firozabad-scheem2 years ago

IMG-20220903-WA0447.jpgजयंती -खटीक समाज ने डीएम से की सार्वजनिक अवकाश की मांग
टूंडला। अखिल भारतीय खटीक समाज द्वारा राष्ट्रीय संत शिरोमणि श्री दुर्बलनाथ महाराज की जन्म जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग जिलाधिकारी फिरोजाबाद से की।
भाजपा नेता रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि चक खटीक समाज के परम पूज्य सन्त शिरोमणि श्री दुर्बलनाथ महाराज की जन्म जयंती 6 सितम्बर को समूचे भारत वर्ष में खटीक समाज बड़ी धूमधाम से मनाता है। पूर्व में केन्द्र सरकार द्वारा श्री दुर्बलनाथ महाराज को राष्ट्रीय संत घोषित किया जा चुका है। ये खटीक समाज के लिए बहुत ही गर्व की बात है। समस्त खटीक समाज जिलाधिकारी फिरोजाबाद से मांग करता है कि संत दुर्बलनाथ महराज की जन्म जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
मांग करने वालों में सुशील चक, ओम प्रकाश चक, वीरपाल सिंह चक, सतीश चन्द्र चक, राजेश चक सभासद, गिरेन्द्र सिंह चक, निर्मल चक, सुभाष चक, संजय चक, हनुमान प्रसाद, राहुल सिंह चक, रामबाबू, नरेंद्र चक, सुनील चक, मानसिंह चक, अनिल चक, हेमन्त चक, सोनू चक, डॉ गिर्राज सिंह, प्रमोद चक, कुलदीप चक, विशम्भर चक, संतोष सेठी, भरत सिंह चक, रामगोपाल, मिंटू चक, अशोक चक आदि प्रमुख हैं।