हर दिल में होना चाहिए अमृत महोत्सव का जज्बा-सचिन जैन

in #firozabad-scheem2 years ago

IMG-20220813-WA0222.jpg
-सचिन जैन को बनाया गया हर घर तिरंगा अभियान का सह संयोजक
-भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सह संयोजक को किया सम्मानित
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह ने क्षेत्रीय सहप्रभारी सचिन जैन को हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम का सह संयोजक बनाया। उन्होंने सचिन जैैन को सह संयोजक बनाते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाने का आव्हान किया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह ने कहा कि सचिन जैन भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सह चुनाव-2022 के दौरान भी अपनी इमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय बखूबी दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के हर जिले, हर वार्ड में हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि इस बार आजादी का यह 75 वा अमृत महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस देश के करोड़ों लोगों के घरों तक तिरंगा लगाने का हमारा लक्ष्य है। जिसे पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी मेहनत से पूरा करेगा।
हर घर तिरंगा अभियान के सह संयोजक बने सचिन जैन ने कहा कि इस बार भाजपा का हर पदाधिकारी घर घर तिरंगा झंडा लगाकर लोगो के मन में राष्ट्रवाद और आजादी का बिगुल फूंकेगा। इस महोत्सव को पूरे देशभर में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान सचिन जैन का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।
इस मौके पर ब्रज क्षेत्र महामंत्री बंटी ग्रोवर, क्षेत्रीय महामंत्री अक्लीम अहमद, अनुपम दीक्षित, मयंक जैन, शुभम चौधरी, मयंक चौधरी, आशीष रावत, प्रदीप जैन टाइगर, राजीव जैन चंदा आदि उपस्थित रहे।