भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सौंपे स्मृति चिन्ह

in #firozabad-scheem2 years ago

IMG-20220901-WA0176.jpg
टूंडला। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र की टीम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात की। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भूपेन्द्र चैधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ब्रज क्षेत्र की पूरी टीम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चैधरी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी से मुलाकात की। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली, क्षेत्रीय अध्यक्ष गुरूप्रीत सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री बंटी ग्रोवर, ब्रज क्षेत्र सह प्रभारी सचिन जैन, सोनिया जैन, हाफिज सब्बीर, रूबिया खान, राजू बग्गा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।