धनगर महासभा ने मनाई अहिल्याबाई की 227 वी पुण्यतिथि

in #firozabad-scheem2 years ago

IMG-20220813-WA0357.jpg
टूंडला। धनगर महासभा द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 227 वी पुण्यतिथि नगला छेकुर नगला रामबस्क नगला लल्लू में मनाई गई। जिसमें उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा के नेता भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि होलकर का जन्म 1725 में अहमदनगर महाराष्ट्र में हुआ था। होलकर के माता-पिता ने अच्छे धार्मिक व वातावरण की शिक्षा दी। अच्छे संस्कारों से सुयोग्य पत्नी कुशल प्रशासिका धर्म परायण सिद्धि हुयी जनता उन्हें श्रद्धा से माता, सती, देवी, कहती उनकी तुलना सीता सावित्री की गई सही अर्थों में एक आदर्श हिंदू महिला थी। ऐसी अतिथियों प्रतिभा अहिल्याबाई इतिहास में सदा अजर अमर रहेंगे।
इस अवसर पर चौखे लाल धनगर, हरेंद्र धनगर, राहुल धनगर (बीडीसी)लेखराज धनगर, हरी शंकर धनगर, बलिराम धनगर, रघुवीर सिंह धनगर, बाँकेलाल धनगर, सुंदर सिंह धनगर, हरबिलास धनगर, रजनी धनगर, रामबेटी धनगर, वीरपाल धनगर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।