दोपहिया व टायर शोरूम में लगी आग

in #fire2 years ago

0012.jpg

  • शॉर्ट सर्किट से हुआ करोड़ों का नुकसान, आधी रात की घटना
  • दमकल ने पाया बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

मंडला. जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर मंडला जबलपुर मार्ग कटरा ग्राम में दोपहिया वाहन और टायर के शोरूम में अज्ञात कारण से देर रात भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना से शो रूम में करोड़ों रुपए के नुकसान का अंदेशा बताया जा रहा है। आगजनी की घटना सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात की है। हादसे में किसी के हताहत की जानकारी नहीं है। आगजनी से शोरूम में रखे दोपहिया वाहन और टायर आग का शिकार हुए है। जिससे करोड़ों के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है।

बता दे कि जिला मुख्यालय से करीब तीन किमी दूर ग्राम कटरा में स्थित हीरो मोटोकॉर्प के शोरूम शुभा मोटर्स एवं एमआरएफ टायर्स के शोरूम में रात्रि करीब 2 से 3 बजे के बीच आग लग गई। शोरूम में दोपहिया वाहन और टायर रखने होने के कारण आग ने जल्द ही भीषण रूप ले लिया और बेकाबू हो गई। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। इसी दौरान रात्रि गश्त कर रही मंडला पुलिस की नजर शोरूम में लगी आग पर गई और तत्काल फायर बिग्रेड को सूचना दी। जिसके बाद बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।

short circuit (1).jpeg

  • गश्त कर रही पुलिस ने दी सूचना :
    बता दे कि सोमवार, मंगलवार की दरमियानी रात्रि मंडला पुलिस गश्त कर रही थी। ग्राम कटरा मार्ग पर गश्ती के दौरान पुलिस के जवानों को यहां स्थित एक शोरूम से धुआं निकलते दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल इसी सूचना शोरूम मालिक और फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी विकराल रूप ले चुकी थी कि इसे काबू नहीं कर पा रहे थे। मौके की स्थिति को देखते हुए तत्काल नजदीकी नगर बम्हनी और नैनपुर से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। जिसके बाद शो रूम में लगी आग पर काबू पाया जा सका।

  • लाखों के नुकसान का अंदेशा :
    शोरूम के संचालक संजय तिवारी ने बताया कि इस आगजनी में 50 लाख रुपए से अधिक के टायर और नीचे रखी दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन इस आगजनी में जल कर खाक हो गए। अभी अंदाजा लगाया गया जा रहा है कि करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान इस आगजनी में हुआ होगा।

Sort:  

Very sad