कासगंज-जिले में आग का तांडव जारी , 70 हजार की नगदी सहित लाखों का सामान जलकर हुआ राख।

in #fire2 years ago

कासगंज-जिले के गंजडुंडवारा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर मे शार्ट सर्किट से तीन घरों में आग लग गयी। घरों में रखी 70 हजार की नगदी सहित करीब साढे चार लाख का सामान जलकर खाक हो गया। दो पालतू पशु भी बुरी तरह जल गए हैं। जानकारी पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने क्षति के आकलन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी है।
IMG-20220606-WA0014.jpg
सोमवार को ग्राम धरमपुर में आशाराम की झोपड़ी से आग की लपटें निकलना शुरू हो गयी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने अमर सिंह व हरीश चंद्र की झोपड़ी को आगोश में ले लिया। गांव में चीख-पुकार मच गई ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में आशा राम शाक्य का डेढ़ तोले की जंजीर, मंगल सूत्र, एक जोड़ी पायजेब 70 हजार की नकदी, घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। इसके अलावा घर में मौजूद किराने की दुकान का सभी सामान जल गया। ग्रामीण अमर सिंह की दो भैस जलकर घायल हो गयी। इसके घर में रखें एक लाख का घरेलु सामान जल गया। जबकि हरीश चन्द के घर में रखा गेंहू, कपड़े सहित करीब एक लाख की क्षति हुई है।