5 लड़कियों ने आग से किया मजाक,आग में झुलसी पांचों लड़कियां,2 की हालत गंभीर,मेडिकल में भर्ती

in #fire2 years ago

20230107_093210.jpgजनपद अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके में घर के बाहर आग के पास बैठकर ठंड में हाथों को तपते हुए 5 लड़कियों को आग से मजाक करना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब हांथो को तापते हुए लड़कियों ने जलती हुई आग में मजाक-मजाक में केरोसिन डाल दिया। केरोसिन डलते ही आग में एक दम विकराल रूप ले लिया और आग के पास बैठकर हांथो को सेक रही पांचों लड़किया आग में बुरी तरह से झुलस गई। आग में जल रही लड़कियों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में लड़कियों में लगी आग को काबू में करते हुए एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां दो लड़कियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से आग में झुलसी लड़कियों का उपचार जारी है।तो वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार के लोगों में चीख-पुकार और कोहराम मचा हुआ है।
20230107_093151.jpg
वही इस मामले पर आग के बैठकर हाथों को ताप रही लड़की सानिया का कहना है कि लड़की-लड़कियां आग के पास बैठकर अपने-अपने हांथो को ताप रही थी। जिस आग को जलाने के लिए पांचों लड़कियों ने 2 ढ़क्कन तेल आग में डाला था। लेकिन 2 ढ़क्कन तेल डालने पर आग तेज नहीं जली। तभी तेज आग जलाने को लेकर पांचों लड़कियों में तेल डालने को छीना झपटी हो गई ओर मजाक में मजाक में हांथो से छूटकर केरोसिन तेल आग में गिर गया और अचानक से बहुत तेज आग लग गई। जिस आग के पास बैठकर हाथों को ताप रही पांचों लड़कियां आग में जल गई।