झांसी में पाल कॉलोनी में निकला पैगामे-अमन का जुलूस

in #festival2 days ago

1000416906.jpg

झांसी। झांसी महानगर में आज भाईचारा कमेटी के तत्वाधान में इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की यौमे पैदाइश पर पाल कॉलोनी में पैगामें अमन जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।

1000416914.jpg

उक्त आयोजन की अध्यक्षता क्षेत्रीय सभासद कैलाश नारायण अहिरवार ने की। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय लोंगसन, भाजपा सदस्यता प्रमुख उमर सिद्दीकी, भाजपा नेता अल्ताफ रिज़वी, विशिष्ट अतिथि पाल कॉलोनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शकील खान, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, बादाम सिंह पाल, रहमान खान, कांग्रेसी नेता राजकुमार फौजी, महामंत्री अजय पाल दीपू, पंडित कमलेश त्रिवेदी, भाईचारा कमेटी सचिव जहीर मोहम्मद, हाफिज मोहम्मद, अमजद खान, लाल मोहम्मद, जान मोहम्मद, एडवोकेट हमीद मकरानी, बली मोहम्मद, बाबर भाई, इरशाद अली, असद अली, रामजानी, फराज, अरबाज, शोएब, आरिफ, राशिद कुरैशी, वाहिद कुरैशी, शरद किशोर, राकेश कुशवाहा, नीलेश कुशवाहा, संजय सिंह सेंगर, कमलेश त्रिवेदी उर्फ चच्चू, पुलिस प्रशासन की उचित व्यवस्था के बीच निकाला गया। इस जुलूस में नाते पाक, देखो मेरे नबी की शान... हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ पैगामे अमन का जुलूस पाल कॉलोनी मस्जिद से प्रारंभ होकर, चच्चू चौराहा, सर्विस रोड हाईवे, महात्मा बुद्ध पार्क होते हुए मस्जिद के पास समापन हुआ। वहीं, कार्यक्रम का संचालन सचिव जहीर मोहम्मद ने किया और आभार कमेटी के अध्यक्ष आस मोहम्मद ने व्यक्त किया।