धूमधाम से निकाली गई श्री बालाजी महाराज की 36 वीं विशाल शोभायात्रा।

in #festival2 years ago

IMG-20221015-WA0162.jpgमिलक/रामपुर:- शनिवार को श्री बालाजी दरबार समिति मिलक की ओर से आयोजित होने वाली श्री बालाजी महाराज की 36 वीं विशाल शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई।

शनिवार को विशाल शोभायात्रा मंडी समिति से प्रारंभ होकर मेन रोड से गुजरते हुए स्टेशन रोड, कल्याण मंडप, बड़वाई रोड से होते हुए नेशनल हाईवे स्थित तीन बत्ती चौराहा से गुजरते हुए रंगोली मंडप पर पहुंची जहां से वापस गुजरते हुए कल्याण मंडप में संपन्न हुई। विशाल शोभायात्रा आयोजकों ने अपनी अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की। विशाल शोभा यात्रा में श्री बालाजी महाराज की शान में भजन संध्या प्रस्तुत की गई।
इसके अलावा अन्य कलाकारों ने अपनी अलग अलग तरीके से प्रस्तुति करते हुए लोगों का मन मोहा।

श्री बालाजी महाराज दरबार समिति के महंत सुरेंद्र सिंह मिश्रा ने विशाल शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजीव सक्सेना शोभा यात्रा के संयोजक राजीव सक्सेना कड़क, अवधेश सक्सेना, बृजपाल सिंह गंगवार, सुरेन्द्र सिंह गंगवार, प्रदीप सक्सेना, संजय रस्तोगी, साइंया सक्सेना, राजेश मिश्रा, राजीव गंगवार, कौशल रोहिला, अन्नू गंगवार, दीपांशु सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, मोनी सक्सेना, ऋषभ कुमार, मनोज पांडे, सुनील शर्मा आदि सहित सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।
इस दौरान शोभा यात्रा का जगह जगह फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।