जीएसटी की बढ़ी दर को लेकर MLA के माध्यम से सरकार को ज्ञापन बंद किये जाने का ऐलान

in #fatehpur2 years ago

बहुआ ईंट निर्माता समिति ने अगले सीजन में ईंट भट्ठा बंद कर हड़ताल की दी चेतावनी,विधायक को ज्ञापन सौंपा!
-बढ़ी हुई जीएसटी की दरों व कोयले की बढ़ी हुई कीमतों से ईंट भठ्ठा संचालको में जमकर आक्रोश।

बहुआ।क्षेत्र के ईंट भट्ठा संचालको में सरकार द्वारा बढ़ाई गयी जीएसटी की दरों व कोयले की कीमतों से जमकर उबाल है।ईंट भट्ठा संचालको ने बहुआ कस्बे के हरी मैरिज लान में ईंट निर्माता समिति बहुआ के अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला की अगुवाई में बैठक कर अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा को उप्र सरकार लखनऊ को संबोधित ज्ञापन देकर आक्रोश व्यक्त करते हुए अगले सीजन 2022-23 में ईंट भट्ठा बंद रखने की चेतावनी देकर हड़ताल में रहने की घोषणा किया।
वही विधायक विकास गुप्ता ने ईंट भठ्ठा संचालको को आश्वस्त करते हुए उनकी बात राज्य व केंद्र सरकार तक पहुचाने का वादा किया।
ईंट निर्माता समिति बहुआ के अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया कि ईंट भट्ठा संचालको को इस वर्ष कोयले की बढ़ी हुई कीमतों ने बहुत रुलाया है।अप्रैल 2022 से जीएसटी 1प्रतिशत की जगह 5 प्रतिशत व 5 की जगह 12 प्रतिशत दर सरकार द्वारा बढ़ा दिया गया है।जिसकी मार ईंट भट्ठा संचालको पर पड़ रही है।जिसकी वजह से ईंट भट्ठा संचालक भुखमरी की कगार पर पहुच गए हैं।इस वजह से अगले सीजन 2022 -23 में ईंट भट्ठा संचालक पूरी तरह से ईंट भट्ठा बंद कर हड़ताल पर रहेंगे।
सनी सिंह चौहान,राजू सिंह चंदेल,मुन्ना सिंह भदौरिया,
सुनील शुक्ला,राजकुमार त्रिपाठी,
संजय गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह राजपूत,सुरेंद्र सिंह चौहान,विजय सिंह कछवाह,दिनेश सिंह चौहान समेत सैकड़ो ईंट भठ्ठा संचालक मौजूद रहे।IMG-20220613-WA0041.jpg