जेल में बंद रफीक की अस्पताल में मौत, औंग से लूट और डकैती में 11 जून को भेजा गया था जेल

in #fatehpur2 years ago

Screenshot_2022-06-30-19-55-21-83_7ff963d6157eed07ba361fc406474d27.jpgफतेहपुर जनपद के जहानाबाद विधानसभा के औंग थाने से लूट और चोरी में जेल भेजे गए दुर्गागंज गांव के रफीक नट की हैलट अस्पताल कानपुर में 3:40 में बुधवार को मौत हो गई है। मंगलवार को शुगर लेवल डाउन होने की वजह से फतेहपुर जेल अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने पर हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया था। दुर्गागंज गांव में झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहता था। बिंदकी कोतवाली के कुशारा गांव का मूल निवासी था। 13 साल से दुर्गागंज में फकीर बन कर रह रहा था। 11 जून को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद परिवार झोपड़ियों में सामान छोड़कर फरार हो गया था।

रहसूपुर,खदरा गांव में चोरी और लूट की हुई थी घटनाएं
औंग थाना क्षेत्र के रहसूपुर गांव में चार जून की रात बदमाशों ने हाकिम सिंह के परिवार को बंधक बनाकर ₹1लाख20हजारनगदी और छह लाख के जेवर, शिव कुमार सिंह के घर से भी ₹80हजार नगदी तीन लाख के जेवर ,मनोज सिंह के घर से ₹12 हजार नगदी चार लाख के जेवर लूट ले गए थे। 5 जून को खदरा गांव में राहुल और राजेश के यहां नगदी समेत लाखों के जेवर लूटेथे। बसावन पुर गांव में 6 जून को जिला पंचायत सदस्य सानू सिंह के घर बदमाश लूटपाट में सफल नहीं हुए थे। लूटपाट की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। पुलिस कप्तान ने स्वाट टीम को खुलासे के लिए लगाया था। 11 जून को वकील नट निवासी महोलिया थाना साढ कानपुर नगर और उसके ससुर रफीक निवासी दुर्गागंज को गिरफ्तार कर वारदातों का खुलासा किया था।
इनके पास लूट के ₹8हजारऔर कुछ जेवर भी मिले थे। पुलिस ने रफीक को रैकी करने के आरोप में जेल भेजा था। बताते चलें वकील नट रफीक का दामाद है।Screenshot_2022-06-30-19-56-00-71_7ff963d6157eed07ba361fc406474d27.jpg