15 दोषियों को फांसी की सजा

in #fasi2 years ago

जमशेदपुर- घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंदी मनोज सिंह की हत्या मामले में बड़ा फैसला जमशेदपुर के अपर जिला सत्र न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद सिन्हा की अदालत ने सुनाया है। इस मामले में 22 आरोपितों को दोषी माना गया है तथा इसमें 15 को फांसी की सजा सुनाई गई है।
images - 2022-08-18T163800.879.jpeg

जिन्हें फांसी की सजा सुनाई गई, उसमें वासुदेव महतो, अरूप कुमार बोस, अजय मल्लाह, गोपाल तिरिया, श्यामू जोजो, शिव शंकर पासवान, गंगा खंडैत, जानी अंसारी, पंचानंद पात्रो, पिंकू पूर्ति, संजय दिग्घी, शरद गोप, राम राय सुरीन आदि शामिल हैं। मृतक मनोज सिंह टेल्को मनीफिट का रहने वाला था। गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के हरीश सिंह का सहयोगी था। जेल में ही उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।