उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट) के पूर्व जिलाध्यक्ष ने ली अंतिम सांस

FB_IMG_1660192971113.jpg

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ( शर्मा गुट) के पूर्व जिलाध्यक्ष ने ली अंतिम सांस।

कानपुर के थाना चकेरी के गांधी ग्राम निवासी महेश्वर दयाल गुलहरे ने लंबी बीमारी के बाद आज सुबह अपने निवास पर 4 बजे अंतिम सांस ली। उनका 26 जुलाई से रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉ ने कल अस्पताल से छुटी दे दी थी।

उनके देहात की खबर सुनते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर फैल गई।

उनके निधन पर शिक्षक नेता हेमराज सिंह गौर, जगदम्बा प्रशाद ,हरप्रकाश तिवारी,अजय पाठक,ठाकुर प्रसाद,कृपा शकर त्रिपाठी,पूर्व पार्षद मदन भाटिया,शरद अग्रवाल,आदि लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महेश्वर दयाल गुहलरे जी के खत्म होने से हम लोगों ने एक बेहद ईमानदार नेता खो दिया है। जिसकी भरपाई होना बहुत ही मुश्किल है।

Sort:  

हमारी खबरों को लाइक करें कमेंट करें और अन्य साथियों की खबरों पर भी लाइक कमेंट अवश्य करें और फॉलो करना नहीं भूले