शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में मनाया गया अन्तरा दिवस

IMG-20220805-WA0061.jpg

शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में मनाया गया अन्तरा दिवस

शासन की मंशा के अनुरूप मुख्य चिकित्सा अधिकारी फर्रुखाबाद के आदेशानुसार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद मे अंतराल दिवस का कार्यक्रम मनाया गया इस मौके पर महिला चिकित्सक डॉ सुनीता दिवाकर ने मौजूद नव विवाहित महिलाओं को गर्भ निरोधक उपाय अपनाने तथा दो बच्चों के बीच 3 साल का अंतर रखने का सुझाव देते हुए कहा छोटा परिबार सुखी परिवार सुख का आधार उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग द्वारा साप्ताहिक अंतराल दिवस का आयोजन जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित कर नव विवाहित महिलाओं को गर्भ निरोधक संबंधी आवश्यक जानकारियां देकर उन्हें जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए वैकल्पिक संसाधनो को अपनाने की जानकारी दी जा रही है ताकि छोटा परिवार सुखों का आधार बना रहे इसी संदर्भ में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में महिला चिकित्सक डॉ सुनीता दिवाकर के नेतृत्व में नव विवाहित महिलाओं को परिबार नियोजन संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गई साथ ही यह भी बताया गया भविष्य का जीवन सुखमय बनाने के लिए जरूरी है जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण इसके लिए वैकल्पिक संसाधनों को अपनाया जा सकता है जिसमें खाने की माला एन गोलियां पुरुषों के लिए कंडोम महिलाओं के लिए अंतरा इंजेक्शन छाया गोलियां एबं आईयूसीडी copper-t के अलावा ई ई सी पिल्स गोलियों का भी सहारा लिया जा सकता है उन्होंने सभी महिलाओं को दो बच्चों के जन्म में कम से कम 3 साल का अंतर रखने की सलाह देते हुए कहा अच्छे स्वास्थ्य के लिए दो बच्चों के बीच 3 साल का अंतराल आवश्यक है उन्होंने हम दो हमारे दो के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं को छोटा परिवार सुखी परिवार के टिप्स दिए इस मौके पर नर्स मेन्टर अनीता एवं एएनएम सोनाली ने नवविवाहित महिलाओं की कॉउंसलिंग की इसी तरह हेल्थ वैलनेस सेंटर शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 13 वैलनेस हेल्थ सेंटर यहां भी महिला चिकित्सकों की मौजूदगी में अंतराल दिवस का कार्यक्रम मनाया गया जिसमें हेल्थ वैलनेस सेंटर दलेलगंज, के अलावा सी एच ओ मंझना, में स्वेता कटियार दुबरी, में शालिनी सादिकपुर में, अलका किसरोली में ,मनीषा बरझाला में ,डोली महमदपुर धनी, के अलावा गुटेटी दक्षिण, के उप केंद्रों पर भी अंतराल दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया यहाँ भी नव विवाहित महिलाओं को जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गयी।

Sort:  

Please like my post🙏🙏🙏🙏