कानून में शांति व्यवस्था बनाने के लिए नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट

in #faridabad2 years ago

कानून व शांति व्यवस्था बनाएरखने के लिए जिलाधीश ने नियुक्त किए ड्यूटी मैजिस्ट्रेटFB_IMG_1661005468459.jpg
जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिलाधीश प्रदीप कुमार ने दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) व 23 (2) के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 21 से 31 अगस्त तक अधिकारियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त करते हुए पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशों के तहत ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जिला कल्याण अधिकारी लाल चंद के साथ थाना शहर फतेहाबाद थाना प्रबंधक निरीक्षक जगदीश चंद्र, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट जिला बागवानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार के साथ थाना सदर फतेहाबाद प्रबंधक निरीक्षक यादविंद्र सिंह, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नप टोहाना पालिका अभियंता रमन के साथ थाना शहर टोहाना प्रबंधक निरीक्षक राजपाल, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट मार्केट कमेटी टोहाना सचिव अमित रोहिला के साथ थाना सदर टोहाना प्रबंधक निरीक्षक जय भगवान, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट खंड कृषि अधिकारी रतिया संदीप कुमार के साथ थाना शहर रतिया प्रबंधक निरीक्षक कपिल सिहाग, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कृषि विकास अधिकारी रतिया राहुल चौहाना के साथ थाना सदर रतिया प्रबंधक देवेंद्र सिंह, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कृषि अधिकारी जाखल सुभाष चंद्र के साथ थाना जाखल प्रबंधक उप निरीक्षक शादीराम, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट मार्केट कमेटी भूना सचिव ईश्वर सिंह के साथ थाना भूना प्रबंधक महिला निरीक्षक अरूणा, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट खंड कृषि अधिकारी फतेहाबाद महावीर सिंह के साथ थाना भट्टू कलां प्रबधंक निरीक्षक राजमहेंद्र को लगाया है।
उप मंडल फतेहाबाद के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नगर परिषद फतेहाबाद एक्सईएन अमित कौशिक, उपमंडल रतिया के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कृषि विकास अधिकारी रतिया गुरदीप सिंह तथा उपमंडल टोहाना के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट पंचायती राज टोहाना के उपमंडल अभियंता भूपिंद्र सिंह को रिजर्व में रखा है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा जिला में ओवर ऑल इंचार्ज होंगे जबकि संबंधित एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में नोडल अधिकारी होंगे।

Sort:  

Like and follow please