महमदपुर स्तिथ कसाना निवास पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत!

in #faridabad2 years ago

महमदपुर स्तिथ कसाना निवास पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत!IMG-20220618-WA0082.jpg
मोदी जी के नेतृत्व में जन-जन को मिल रहा योजनाओं का लाभ :- तीर्थ सिंह रावत!
17 जून/ फरीदाबाद,
आपको बता दें बीते दिन ग्राम महमदपुर स्तिथ कसाना निवास स्थान पर भाजपा वरिष्ठ नेता सतवीर कसाना द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत व भाजपा नेत्री सोनिया ठाकुर!
अपने निवास स्थान पहुंचने पर भाजपा वरिष्ठ नेता सतवीर कसाना, राम सिंह कसाना व तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश नागर के पिता रूप सिंह नागर ने गदा भेट कर किया भव्य स्वागत!
समारोह में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ,भाजपा के मेहनती कार्यकर्ता सतवीर कसाना के द्वारा मिले सम्मान का धन्यवाद करते हुए सतवीर कसाना की पीठ थपथपाई ओर सतवीर कसाना जैसे मजबूत कार्यकर्ता से संगठन को मजबूती मिलती है |
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याण नीतियों से आमजन तक योजनाओं का लाभ भली भांति आसानी से पहुंच रहा है तथा कहा कि हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार के चलते हरियाणा में दोगुना विकास निरंतर हो रहा है|
भाजपा वरिष्ठ नेता सतवीर कसाना ने देश में मोदी जी और हरियाणा में मनोहर नीतियों से प्रभावित हो बिन पर्ची-खर्ची का हवाला देते हुए, माननीय पूर्व मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत, विधायक राजेश नागर के पिता रूप सिंह नागर व अपने बड़े भाई राम सिंह नेताजी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया!
स्वागत समारोह में पूरे क्षेत्र से महिपाल आर्य सरपंच मिर्जापुर, चौधरी संजीव सरपंच राजपुर, सुभाष जैलदार सरपंच, फतुपुरा सुरेंद्र, बोहरा सरपंच कुराली, दयानंद सरपंच फरीदपुर, देवेंद्र सरपंच बदरौला, उमेद सरपंच भुआपुर, पंडित भूदत्त सरपंच भैंसरावली, संजय ठाकुर सरपंच भूपानी,राजाराम सरपंच लहडोला, अजीत सरपंच सिडोला, रतन पाल सरपंच अलीपुर, एडवोकेट अनिल पाराशर, एडवोकेट रतन सिंह नागर कबूलपुर, जतन पाल सरपंच, जश्माल सरपंच, धर्मवीर सरपंच, पंडित विनोद सरपंच घरोड़ा ,मांगेराम, महाशय अलीपुर, साधु त्यागी घरौंडा, कलेक्टर पंडित फरीदाबाद, फूलचंद भड़ाना,ज्ञानचंद भड़ाना,महाशय ,शीशराम सेक्रेटरी ताजपुर, जतन पाल नंबरदार ढेकोला, आजाद मास्टर ,यशपाल मास्टर ,केहर सिंह नागर सरपंच,धीर सिंह पहलवान ,संजय यादव, धर्मवीर खलीफा, विजयनगर ठेकेदार ,लीलू पार्षद, वेदन पहलवान अलीपुर, धर्मवीर सरपंच शाहजहांपुर, गुड्डू पटवारी बाघपुर ,धीरेंद्र सरपंच शेखपुर ,सुभाष सरपंच ,देशराज रावत आदि हजारों की तादात में गणमान्य मौजूद रहे|
फ़ोटो कैप्शन :- पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व भाजपा नेत्री सोनिया ठाकुर का स्वागत करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता सतवीर कसाना,विधायक राजेश नागर के पिता रूप सिंह नागर|