जिले में हुई अब तक 196.3 मिमी औसत वर्षा

in #falna2 years ago

इस वर्ष हुई 67.3 मिमी कम वर्षा दर्ज
मंडला। जिले में इस वर्ष एक जून से 4 जुलाई के दौरान 196.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 263.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 67.3 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को मंडला में 16.0 मि.मी., नैनपुर में 12.7 मि.मी., बिछिया में 1.6 मि.मी. एवं निवास में 6.2 मि.मी., घुघरी में 13.5 मि.मी., नारायणगंज में 3.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 4 जुलाई को 8.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई हैIMG_20220710_174542.jpg