बाली में बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक आयोजित

in #falna2 years ago

बाली। बाली में बीजेपी महिला मोर्चा की बैठक की बैठक रंजन सराय में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 साल बेमिसाल गरीब कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई । बैठक को केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पाली सांसद पीपी चौधरी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ,भाजपा जिलाध्यक्ष मंसाराम परमार ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर कवर,जिला महामंत्री रेखा परिहार, जिला उपाध्यक्ष जय श्री राजपुरोहित ने भी सबोधित किया।

दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला पाली के नवनियुक्त जिला महामंत्री रेखा परिहार जिला उपाध्यक्ष जयश्री को सम्मानित किया बधाई दी।

पाली सांसद पीपी चौधरी स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत भाजपा जिलाध्यक्ष मंसाराम परमार द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा गरीबों को किस तरह फायदा पहुंचे उसके संपूर्ण विस्तृत जानकारी दी गई ।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर कवIMG-20220606-WA0000.jpgर ने संगठन कार्य तथा प्रधानमंत्री जी के विभिन्न योजनाओं के जानकारी दी व महिला मोर्चा को धन्यवाद दिया कार्यक्रम में बाली नगर पालिका अध्यक्ष भरत चौधरी फालना नगर पालिका चेयरमैन ललिता जैन,बाली, सुमेरपुर फालना सहित महिला मोर्चा मंडलों के मंडल अध्यक्ष बाली फालना नगर पालिका के पार्षद गण , सहित पार्टी के पदाधिकारी गण मौजूद थे मंच का संचालन जगदीशजी परिहार ने किया तथा महिला मोर्चा जिला पाली जिला महामंत्री रेखा परिहार द्वारा आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Sort:  

Good