खेरागढ़ में सड़क हादसे में राजस्थान के दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल

in #exident2 years ago

IMG-20220824-WA0014.jpgखेरागढ़: ताज नगरी आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में कोट चंदौसी राजमार्ग संख्या 39 पर एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घटना बीती रात्रि करीब ग्यारह बजे के कोट चंदौसी राजमार्ग संख्या 39 पर थाना खेरागढ़ क्षेत्र के बकालपुर के पास हुई। एक थार जीप से राजस्थान के चार युवक सवार होकर आगरा की ओर से लौट रहे थे। तेज गति होने के कारण जीप अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आस पास खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान दौड़कर आए। हादसे को देखते हुए उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव राहत कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जीप में सवार युवकों में राम वकील पुत्र प्रेम सिंह, भोलू पुत्र रामनरेश निवासी बसेड़ी थाना बसेड़ी, धौलपुर गंभीर रूप से घायल थे और भूपेंद्र पुत्र तारा सिंह, हिमांशु पुत्र जसवंत सिंह की मृत्यु हो गई। युवकों की मौत की सूचना पर मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया।