14 को गाजीपुर आएंगे उपराज्यपाल, मिलने को लोग हैं बेताब
मोहनपुरा: गांव की मिट्टी को करेंगे नमन
ग़ाज़ीपुर। जनपद वासियों के हमेशा आसपास रहने वाले मनोज सिन्हा वर्तमान में अपनों से काफी दूर चले गए हैं। सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आगमन की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों एवं चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता भी उनसे मिलने के लिए बेताब हैं।
14 अक्टूबर को वह जनपद में आएंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार 14 अक्टूबर को दिन में 12 बजे वाराणसी हवाई अड्डा से सड़क मार्ग से ग़ाज़ीपुर पहुंचेंगे। दो बजे पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचेंगे। तत्पश्चात यहां से चार बजे सड़क मार्ग से अपने गांव मोहनपुरा जाएंगे। पुनः आठ बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।