इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान 20 दिन के लिए टाल दो, 6 सितंबर को 400km रेंज वाली SUV लॉन्च होगी

in #evmotors2 years ago

NEWS DESK : WORTHEUM NEWS
PUBLISHED BY - PREETIYADAV

महिंद्रा अगले दो साल के अंदर कई सारी इलेक्ट्रिक SUV भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, इससे पहले कंपनी एक बड़ा धमाका करने को तैयार है। दरअसल, महिंद्रा अपनी मोस्ट अवेटेड इलेक्ट्रिक XUV400 SUV अगले महीने 6 सितंबर (20 दिन बाद) को लॉन्च करेगी। कंपनी लॉन्चिंग के साथ इसकी सेल्स भी शुरू कर देगी। खास बात है कि ये सब-फोर मीटर कैटेगरी से ज्यादा लंबी कार है। इसकी लंबाई 4.2 मीटर है। ये महिंद्रा की ही सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV300 का इलेक्ट्रिक वर्जन है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन ईवी मैक्स (Nexon EV Max) से होगा।

2020 में इसका कॉन्सेप्ट पेश किया था

महिंद्रा ने XUV400 इलेक्ट्रिक SUV को सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था। हालांकि, ये कॉन्सेप्ट डिजाइन था। माना जा रहा है कि फाइनल डिजाइन में कॉन्सेप्ट मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। कॉन्सेप्ट मॉडल के ज्यादातर डिजाइन एलिमेंट्स को बरकरार रखा जाएगा। इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं जो इसे इसके ICE समकक्ष से अलग करते हैं। XUV400 में क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, इंटीग्रेटेड DRLs के साथ नए डिजाइन किए गए हेडलैम्प्स, रिवाइज्ड टेलगेट और नए टेललैंप क्लस्टर्स हैं। इसमें ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। इसकी चौड़ाई, ऊंचाई और व्हीलबेस में चेंजेस नहीं होने की संभावना है।

400km से ज्यादा रेंज होने का अनुमान

महिंद्रा XUV400 में ब्रांड की एड्रेनो एक्स कनेक्टेड कार एआई टेक्नोलॉजी के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर भी दिया जा सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल महिंद्रा अब अपनी SUV में करने लगी है। माना जा रहा है कि कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार में हाई एनर्जी डेन्सिटी वाली NMC बैटरी का इस्तेमाल करेगी। ये बैटरी सेल टाटा की नेक्सन ईवी में इस्तेमाल होने वाले सिलिंड्रिकल LFP सेल की तुलना में बेहतर हैं। NMC बैटरी में ज्यादा पावर मिलेगा और इससे लंबी दूरी भी तय कर पाएंगे। सिंगल चार्ज पर ये 400km से ज्यादा की रेंज दे सकती है।

टाटा नेक्सन EV मैक्स से होगा मुकाबला

महिंद्रा XUV400 इलेक्ट्रिक SUV से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें एक रेगुलर और दूसरा लॉन्ग डिस्टेंस के लिए होगा। रेगुलर मॉडल का मुकाबला टाटा नेक्सन EV मैक्स से होगा। वहीं, लॉन्ग डिस्टेंस वाले मॉडल का मुकाबला MG ZS EV और हुंडई कोना से होने की उम्मीद है। हाालंकि, ये इस बात पर भी तय करेगी कि XUV400 इलेक्ट्रिक की महिंद्रा कीमत क्या तय करती है। नेक्सीन ईवी मैक्स की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 18 लाख रुपए है।