जय गुरुदेव के भक्तों का लगा जमावड़ा

in #event2 years ago

IMG-20220617-WA0077.jpgबलियाः देशभर में फैले जय गुरुदेव के शिष्यों को एकसूत्र में बांधने के लिए उनके परम शिष्य पंकज जी महाराज का आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा का शुक्रवार को बेल्थरारोड में ठहराव हुआ। इस दौरान सिसैयण्ड कलां गांव में पकंज जी महाराज का विशाल सत्संग समारोह आयोजित किया गया। जहां हजारों की संख्या में जय गुरुदेव बाबा के भIMG-20220617-WA0074.jpgक्त जुटे। पंकज जी महाराज ने नशामुक्ति, सदाचार और शुद्ध शाकाहारी जीवन जीने का संदेश देते हुए मौजूद हजारों की भीड़ को एकाग्रता से साक्षात्कार कराया। इसके लिए अभ्यास करने के विधि को विस्तार से बताया। इस दौरान जयगुरुदेव संस्था बलिया अध्यक्ष बब्बन वर्मा, जिपं सदस्य जनार्दन सिंह यादव, हरेराम यादव, अरविंद यादव, दरोगा सिंह, शंभूनाथ वर्मा, बेचन प्रसाद, तारकेश्वर कुमार, ताराचंद्र, विजय साहनी, शिवसागर, शिवमंगल कुशवाहा, डा. दयाशंकर, डा. जेपी यादव, विजय शंकर प्रसाद समेत अनेक लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे है। आपको बता दें कि पंकज जी महाराज का रायबरेली से निकला 29 दिवसीय आध्यात्मिक वैचारिक जनजागरण यात्रा बस्ती, कुशीनगर, बलिया, मऊ, गाजीपुर होते हुए 28 जून को लखनऊ में समाप्त होगा।IMG-20220617-WA0071.jpgIMG-20220617-WA0066.jpgIMG-20220617-WA0059.jpg