स्वाधीनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत निकाली गई तिरंगा बाइक रैली

in #event2 years ago

IMG20220811171353_01.jpg
सीतापुर: स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तथा केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद कौशल किशोर के प्रतिनिधि अमित मोहन की अगुवाई में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा बाइक रैली का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि अमित मोहन ने हरी झंडी दिखाकर किया।


तिरंगा बाइक रैली तहसील सिधौली की डाक बंगला से शुरू होकर तहसील रोड,कमल तिराहा,महमूदाबाद चौराहा, बिसवा चौराहा समेत कस्बे के समस्त विभिन्न प्रमुख मार्गों पर होते हुए भाजपा विधानसभा कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा बाइक रैली में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। मोटरसाइकिल पर तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयकारों के साथ सैकड़ों लोग तिरंगा बाइक रैली स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाते नजर आए। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष टिंकल तिवारी, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिनिधि अमित मोहन, मंडल मंत्री आशू तिवारी,राम निवास विश्वकर्मा,विजय, चन्द्र प्रकाश सिंह, आचार्य मनीष पांडे,सरवन मिश्रा, पुष्कर गुप्ता, प्रशांत, अमित,शिवा,रिषभ,अतुल तिवारी,सरवन, जयपाल,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।