एटा में पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव की अचल संपत्ति सहित RS गेस्ट हाउस की की कुर्की।

in #etah2 years ago

एटा से आर.बी.द्विवेदी की रिपोर्ट....

एटा :: IMG-20220624-WA0100.jpgउत्तरप्रदेश के एटा जिले के वरिष्ठ सपा नेता और अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध एटा के जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के आदेश पर इनकी सभी अचल संपत्ति सहित कस्बा जैथरा में स्थित आर.एस मैरिज होम की ढ़ोल बजाकर की कुर्की गई, पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव पर गैंग्स्टर एक्ट के तहत एटा कोतवाली नगर में जिला और पुलिस प्रशाशन ने मुक़दम्मा दर्ज कराया गया था। वही पूर्व सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव लगभग 10 दिन पूर्व में एटा जेल जा चुके है वही इनके भाई एटा से सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्य्क्ष जुगेंद्र सिंह यादव अभी फरार चल रहे है।

दोनों भाइयों के नाम गैगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है और आपको बता दे कि 10 जून को पूर्व विधायक जेल भेजे जा चुके है, जबकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव की गिरफ्तारी नही हो सकी है, वही जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस के ऱिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जा रही है, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ 86 और पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ 84 मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त रामेश्वर सिंह यादव एवं जुगेंद्र सिंह यादव पुत्र लालाराम यादव निवासी ग्राम अमृतपुर रघुपुर थाना जसरथपुर एटा हाल निवास पता मोहल्ला प्रेम नगर थाना कोतवाली नगर एटा की अचल संपत्ति स्थित कस्बा जैथरा आरएस मैरिज होम व आवास निकट शहीद गेट कस्बा जैथरा की तहसीलदार श्री विक्रम सिंह चाहर स्थानीय लेखपाल व पुलिस प्रशासन को साथ लेकर जमीन कुर्क करने की कार्यवाही की गई है।IMG-20220609-WA0112.jpgIMG-20220624-WA0103.jpgIMG-20220624-WA0095.jpgScreenshot_20220601-122439.jpg