DR. BR AMBEDKAR मूर्ति स्थापित मामले में पुलिस ने 8 आरोपी भेजे जेल, बचे हुए नामजदों की तलाश में पुलिस

in #etah2 years ago

IMG-20220528-WA0019.jpg

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अगौनापुर में एक दिन पूर्व जमीन पर अवैध कब्जा करते हुये अनैतिक रूप से डा0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति रखकर सामान्य उद्देश्य से हत्या का प्रयास एवं महिलाओं की लज्जा भंग करने की घटना में वाँछित चल रहे नामजद एवं प्रकाश में आये 08 अभियुक्तगण प्रा0पा0 अगौनापुर पूर्वी से गिरफ्तार।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं 144/2022 धारा 147/148/149/
323/504/506/8354/307/427/447/34 भादवि की घटना में फरार चल रहे नामजद एवं प्रकाश मे आये अभियुक्त सुशील कुमार पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम कुदैशा थाना अलीगंज जनपद एटा सहित अन्य आठ अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।

घटना:- दिनांक 27.05.2022 को वादी श्री अजीत गुप्ता पुत्र श्री मदन लाल गुप्ता निवासी मो0 काशीराम कस्बा व थाना अलीगजं जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि दो वर्ष पूर्व मैने ग्राम अगौनापुर में ढाई वीघा जमीन जरिये बैनामा खरीदी थी जिस पर दिनांक 27.05.2022 को ग्राम अगौनापुर के नामित अभियुक्तगण एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति अपने हाथो में लाठी डन्डा एवं अवैध असलाह एवं साथ में डा0 अम्बेडकर की मूर्ति लिये आये और मेरी जमीन पर बाउन्ड्री तोड़कर मूर्ति रख दी। उक्त का विरोध करने पर नामित एवं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज करते हुये मारपीट करना एवं अवैध असलाहों से जान से मारने की नियत से फायर किया जिससे हम लोग बच गये व उक्त द्वारा मेरे व मेरे परिवार के साथ मारपीट की। मारपीट मै मेरे परिवार की महिलाओं के कपड़े फट जाने से लज्जा भंग हो गयी तथा जाते समय नामित एवं अज्ञात व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुये चले जाने के संबंध में दी। इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं 144/2022 धारा 147/148/149/323/504/506/8354/307/427/447/34 भादवि बनाम सुधीर कुमार आदि 21 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी अलीगंज एवं प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 28.05.2022 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद एवं प्रकाश में आये वाँछित सुशील कुमार पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम कुदैशा थाना अलीगंज जनपद एटा सहित अन्य 08 अभियुक्तगणों को पड़ाव प्रा0पा0 अगौनापुर पूर्वी में समय 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया। थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-

  1. सुशील कुमार उम्र 42 वर्ष पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम कुदैशा थाना अलीगंज जनपद एटा
  2. सुधीर उम्र 52 वर्ष पुत्र रामरुप निवासी ग्राम अगौनापुर थाना अलीगंज जिला एटा
    3.सुमित शाक्य उम्र 24 वर्ष पुत्र राकेश बाबू निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा
    4.अखिलेश उर्फ अजय कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र रामकिशन निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा
  3. जितेन्द्र उम्र 40 वर्ष पुत्र परम सिंह निवासीगण ग्राम अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा
  4. संजीव उम्र 40 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी अगौनापुर थाना अलीगंज जनपद एटा
  5. चुन्नू उर्फ राहुल उम्र 28 वर्ष पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम अगौनापुर थाना अलीगज जिला एटा
    8.शैतान सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र रामसनेही निवासी मो0 चमन नगरिया थाना अलीगंज जनपद एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बलः-
1- वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकेश राजपूत
2- मुख्य आरक्षी रामेश्वर दयाल
3- आरक्षी 355 मनीष कुमार
4- आरक्षी 1448 पंकज कुमार
5- आरक्षी 1497 अनुज कुमार
6- आरक्षी 1524 सागर मलिक
7- आरक्षी 1220 जितेन्द्र कुमार
8- आरक्षी वीरप्रताप
9- महिला आरक्षी सरिता राना