Anupamaa ऐक्ट्रेस अनेरी वजानी ने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हां डेट कर रही हूं...

in #entertainment2 years ago

Wortheum news,jitendra p yadav

अनेरी वजानी को अनुपमा शो में खूब प्यार मिला। उन्होंने अनुज की बहन मालविका का रोल निभाया था। शो छोड़ने के बाद वह जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आएंगी। वह इस शो की शूटिंग कर रही हैं और उन्हें इसमें काफी मजा आ रहा है। रोहित शेट्टी उनके होस्ट हैं जो उन्हें खतरनाक स्टंट्स करने की हिम्मत देते हैं। अनेरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें इसमें डर भी लगता है लेकिन रोहित को देखकर कॉन्फिडेंस आ जाता है। अनेरी के हर्ष राजपूत से लिंकअप के चर्चे हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर भी बात की।

बताया कैसे मिलता है मोटिवेशन

अनेरी वजानी बेहद और अनुपमा जैसे शोज से लोगों के दिलों को जीत चुकी हैं। अब खतरों से खेलती दिखाई देंगी। इस वक्त इस रिऐलिटी शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हो रही है। अनेरी ने ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने अपने डर और हर्ष राजपूत से लिंकअप के बारे में बातचीत की। अनेरी ने बताया कि स्टंट करने से पहले वह सोचती हैं कि ऐसा कर क्यों रही हैं। इसके बाद रोहित बोलते हैं कि हो जाएगा और उनको मोटिवेशन मिलता है। अनेरी बताती हैं, मुझमें तुरंत आत्मविश्वास आ जाता है कि क्या होगा, मरेंगे तो नहीं, क्या ही हो जाएगा, ज्यादा से ज्यादा चोट लग जाएगी, ठीक है। सबको चोटें आई हैं और दर्द है।

रिलेशनशिप पर बोलीं अनेरी

अनेरी ने यह भी बताया कि उन्हें अपने परिवार की याद आ रही है। अनेरी का नाम उनके बेस्ट फ्रेंड हर्ष राजपूत से जोड़ा जाता है। अनेरी ने इस पर भी जवाब दिया। वह बोलीं, हां मैं किसी को डेट कर रही हूं और वह मेरा काम है। मैं इस वक्त सिर्फ काम पर फोकस करना चाहती हूं। जब सही वक्त आएगा तो सबको पता चल जाएगा कि मेरी शादी कब हो रही है। मैं किसको डेट कर रही हूं? मैं चाहती हूं कि मुझे मेरे काम से जाना जाए न कि रिलेशनशिप से। हां मेरे कई स्पेशल फ्रेंड्स हैं।

Sort:  

Pyari samajh gyi

Ok