रामायण पाठ पढऩे में युवा नहीं दिखा रहे रूचि

in #end2 years ago

0012.jpg

  • रामायण पाठ को दैनिक जीवन में किया जाए शामिल
  • अखण्ड रामायण पाठ का समापन व भंडारा 9 को

मंडला। हर वर्ष की तरह कछवाहा समाज श्रीराम मंदिर ट्रस्ट पड़ाव वार्ड मंडला द्वारा श्रीराम मंदिर में ही पूरे सावन मास अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों की श्रद्धा भक्ति इस बात से जाहिर होती है कि सब बढ़-चढ़ कर इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेते है और चौबीस घण्टे के पाठ में अपना योगदान देकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

बताया गया कि अखंड रामायण पाठ में आर्थिक सहयोग कर पाठ कराने का क्रम यूँ चला कि अब संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं युवाओं का रुझान अखण्ड रामायण पढऩे में कम हो रहा है। जिसके कारण अखंड रामायण पाठ पर विराम लगाते हुए 9 अगस्त मंगलवार को अखण्ड रामायण पाठ का समापन हवन पूजन, कन्या भोज, भंडारा के साथ किया जाएगा। समापन अवसर पर सभी श्रृद्धालुओं से पहुंचने की अपील की है।

Kachhwaha.jpg

  • आगामी वर्ष महिला मंडल करेगी आयोजन :
    प्रतिदिन अखण्ड रामायण पाठ करने में अपना अमूल्य योगदान देने वाली पूर्व महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती ऊषा कछवाहा का कहना है कि अखण्ड रामायण पाठ विगत कई वर्षों से हम अपनी पुरानी महिला मंडल सदस्यों के साथ प्रतिदिन सहभागिता देते आ रहे हैं। हमारी इच्छा है कि 108 पाठ का आयोजन हो जिसमें हर दिन पाठ पढऩे की व्यवस्था कोई एक परिवार या आयोजक या 3-4 सदस्यों की टीम बनाकर की जाए। जिससे 108 पाठ संपन्न हो सके। इन्होंने बताया कि आने वाले वर्ष में महिला मंडल की महिलाओं द्वारा 108 रामायण पाठ के आयोजन की जिम्मेदारी लेकर आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा।

  • रामायण पढऩे में युवा नहीं दिखा रहे रूचि :
    बताया गया कि अब तो किसी भी धार्मिक आयोजन को सफल बनाने व उसमें सहयोग लेने के लिए लोग श्रृद्धा से नहीं मेहनताना लेकर धार्मिक कार्यक्रम में सहयोग करते है। यह चलन प्राय: सभी क्षेत्रों में बढ़ता जा रहा है। यदि किसी ने रामायण पाठ का आयोजन किया है तो, उसे भी कराने के लिए रूपए खर्च करने पड़ रहे है। लोगों की रूचि अब इस ओर नहीं रह गई है। जिसके कारण रामायण पाठ पढऩे वाले कम हो गए है। जबकि हमारे सनातन धर्म में हर परिवार के हर घर में रामायण पाठ को दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। जिससे अभी की युवा पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी भी अखण्ड रामायण पाठ में पारंगत हो और धर्म लाभ ले और हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम के आदर्श आचरण को अपने जीवन में उतारे। जिससे हर घर मे आदर्श परिवार की स्थापना हो सके।

Sort:  

Good news