उपचुनाव उमें मधु गुप्ता विजयी हुईं।

in #election2 years ago

लखीमपुर खीरी

निघासन की ग्राम पंचायत खैरहनी में हुए उपचुनाव उमें मधु गुप्ता विजयी हुईं।IMG-20220805-WA0014.jpg उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शारदा प्रसाद को हराया है। उनकी जीत के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोग उन्हें बधाई देने के लिए घर पर पहुंच रहे हैं।

पांच महीने पहले प्रधान की हुई थी मौत
बता दें कि प्रधान संतोष कुमार गुप्ता की पांच महीने पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही यह सीट खाली थी। गुरुवार को इस सीट पर उपचुनाव हुआ। शुक्रवार सुबह सात बजे से ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना का कार्य शुरू हुआ। एसडीएम राजेश कुमार भी मौजूद रहे। ब्लॉक सभागार में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई और 10 बजे तक मतगणना खत्म हुई।

इस दौरान कुल 1819 मतदाताओ में से,1474 मतदान हुए। जिसमें से 904 वोट मधु गुप्ता को मिले। उनके प्रतिद्वंदी शारदा प्रसाद को 545 वोट पाकर ही संतोष करना पड़ा। मधु गुप्ता ने अपने विपक्षी को 359 वोटों से हरा दिया। इसके बाद एसडीएम और आरओ ने नवागत ग्राम प्रधान मधु गुप्ता को प्रमाण पत्र दिया।