देखिए:BJP के मेयर प्रत्याशी को लेकर शहर में हो रही चर्चा,क्या? महिला प्रत्याशी पर खेला जाएगा दाव

20220609_002328.jpg
अलीगढ़ में 2023 में होने वाले निकाय चुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल निहित की गई है। लेकिन 24 अप्रैल नामांकन की आखिरी तारीख निहित होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ में अभी तक मेयर प्रत्याशी का नाम भौतिक नहीं कर सकती है जिसके चलते अलीगढ़ जिले में भाजपा प्रत्याशी के नाम को लेकर अटकलों का दोर लगातार जारी है।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में भाजपा में मेयर की टिकिट के लिए भाजपा के प्रत्येक दावेदार पूरा दमखम के साथ लगा हुआ है। अलीगढ शहर में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय भी भाजपा के मेयर प्रत्याशी ही है। भाजपा के पिछले प्रत्याशी, दो बड़े उद्योगपति, होटल मालिक, भट्टा मालिक, व्यापारी नेता, महानगर अध्यक्ष से लेकर भाजपा के तमाम दावेदार लाइन में हैं। लेकिन इन सभी पर भाजपा की दो वरिष्ठ नेत्री भारी पड़ती नजर आ रही है। दोनों महिला नेत्रियों पर प्रदेश में पद भी है। जानकारों का मानना है कि भाजपा इस बार इन दोनों महिला नेत्रियों में किसी एक पर अपना दांव लगा सकती है। 24 को नामांकन का आखिरी दिन है और भाजपा एक दो दिन में ही अपना मेयर प्रत्याशी घोषित कर देगी।