Jharkhand Board Class 11 Result 2022: जानिए कब जारी होगा झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट, कैसे कर पाएंगे चेक

in #education2 years ago

Jharkhand Board Class 11 Result 2022 झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 11 जून से 7 जुलाई 2022 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। वहीं इसके बाद से ही स्टूडेंट्स परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

Screenshot_20220901-141747.png

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Jharkhand Board Class 11 Result 2022: झारखंड बोर्ड 11वीं रिजल्ट पर बड़ी खबर है। संभावना जताई जा रही है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council, JAC) जल्द जारी किया जा सकता है। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे आज, 1 सितंबर, 2022 को जारी हो सकते हैं। हालांकि जब, झारखंड बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं रिलीज की है, इसलिए 11वीं कक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर jac.jharkhand.gov.in पर अपडेट करते रहें। इसके बाद, जैसे ही नतीजे जारी हो जाएंगे, कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर करके नतीजे देख सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके जेएसी 11वीं का स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।