बारिश बनी बच्चों की पढ़ाई में अवरोध, सड़क मार्ग टूटने से नौनिहालों को उठानी पड़ रही परेशानी

in #education2 years ago

IMG-20220802-WA0060.jpg

आगरा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार विकास की नई गाथा लिखती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में इस समय हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित भी हो रहे हैं। वही ताज नगरी आगरा में नौनिहाल भारी वर्षा होने के चलते विद्यालय जाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। ताज नगरी आगरा के ब्लॉक बरौली अहीर की ग्राम पंचायत बिझामई में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को इस समय स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ स्कूलों की दशा और दिशा सुधारने के लिए अनेक प्रकार के कार्य कर रहे हैं। लेकिन आगरा के नौनिहालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस और ना ही शिक्षा विभाग का ध्यान गया है और नहीं आगरा प्रशासन का। बच्चों के स्कूल जाने वाला मार्ग पूरी तरह कट गया है। जिसके चलते बच्चों को अपने जूते हाथ में लेकर स्कूल की राह पकड़नी पड़ रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में हालात अभी भी बद से बदतर बने हुए हैं।
छात्राओं का कहना है कि वह गांव से स्कूल आते समय कच्चे रास्ते और जलभराव के बीच होकर निकलती हैं ऐसे में उनके कपड़े भी खराब हो जाते हैं। गांव में एक मात्र यही विद्यालय है और वह पढ़ना चाहती हैं।

Sort:  

Likes done. Pls likes my news