अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के थीम को प्रमोट करती है आर्मी के टेक्निकल कोर में महिलाओं की एंट्री

in #education3 years ago

07_03_2022-iwd_2022_army_tech_career_for_women_22524339.jpg

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। IWD 2022: आज, 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आइडब्ल्यूडी 2022) का थीम संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘जेंडर इक्वलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टूमारो’ घोषित किया गया है। सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक समते महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हैशटैग #BreakTheBias के साथ इस साल का थीम महिलाओं की हर क्षेत्र में समानता से स्थायी भविष्य के निर्माण पर केंद्रित है, जिसमें वर्कप्लेस भी शामिल हैं। ऐसे में भारतीय सेना, विशेषकर तकनीकी कोर में भी, महिलाओं की भर्ती का विकल्प भी इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के थीम को प्रमोट करता है।

Sort:  

Sir please like my news 🙏