HRSS के नन्हे-मुन्हे बच्चो ने निकाली तिरंगा यात्रा, महापुरुषों और क्रांतिकारियो को याद किया।

in #education2 years ago

वरथियम संवाददाता - संतकबीरनगर

आजादी के 75वी वर्षगांठ पर हिन्द राष्ट्र सेवा संघ द्वारा शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त करने के लिए ग्रामीणांचल में बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है।
Screenshot_20220819-173608_Video Player.jpg
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल तिवारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंकज शर्मा, डॉ० कृष्णा कुमार, संतोष गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, अमन पांडेय, राजन कन्नौजिया, अम्बिका राय आदि के संरक्षण में नन्हे-मुन्हे बच्चो को राष्ट्र के प्रति मौलिक कर्तव्यो का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्धित किया जा रहा है।
Screenshot_20220819-173644_Video Player.jpg
आजादी के अमृत महोत्सव के 75वी वर्षगाँठ पर संस्था में पढ़ने वाले बच्चो ने गौरापार ग्रामसभा मे तिरंगा यात्रा निकाल कर देश के महापुरुषों और क्रांतिकारियों को याद किया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल तिवारी ने बताया कि हमारी संस्था पूरे देश मे ग्रामीण बच्चो को शिक्षित करने के लिए आगे बढ़ रही है। जिस भी गांव में जनता हमे बुलाएगी, हम वहां जाकर बच्चों को शिक्षित व् संकल्पित करने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पंकज शर्मा, राजन कन्नौजिया, डॉ० कृष्णा, संतोष गुप्ता, महेश्वर मणि त्रिपाठी, अमन पांडेय, अम्बिका राय, सुधीर कुमार, संजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

Sort:  

Jaihind