मुज़फ्फरनगर : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्रों ने किया विचार मंथन

in #education2 years ago

IMG-20220422-WA0034.jpg

मुज़फ्फरनगर । लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को भविष्य में होने वाले संकट से चेताया।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में पत्र प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा १२ के प्रत्येक वर्ग से ५ छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने पृथ्वी दिवस को मनाने के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि पृथ्वी एकमात्र ऐसा गृह है जहां जीवन पाया जाता है। पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए हमें हरसंभव प्रयास करना होगा। वर्तमान में मानव ने अपने निजी स्वार्थ के कारण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है। इस संकट से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सजग होने की आवश्यकता है। केवल विश्व पृथ्वी दिवस पर ही नहीं अपितु प्रत्येक दिन हमें इसको ध्यान में रखना होगा।
एस वी एम योगा एण्ड हैल्थ साइंस डिग्री कॉलेज से डॉ सुनीता गौड़ एवं डॉ ललिता त्यागी ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में तेजस ने प्रथम, वंश शर्मा ने द्वितीय तथा अभय प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय की जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ वंदना शर्मा ने किया। कार्यक्रम का सफल मार्गदर्शन विद्यालय के प्राचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य मोती राम सैनी, शुभम जैन, महेश आदि का पूर्ण सहयोग रहा।