सहस्त्र औदीच्य समाज जिला डूँगरपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

in #dungarpur2 years ago

IMG-20220616-WA0096.jpg

डूंगरपुर |सहस्त्र बड़ी औदीच्य ब्राह्मण समाज जिला डूँगरपुर समाज की जिला कार्यकारणी व शिक्षा प्रचार समिति डूँगरपुर, चौखला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा ग्राम इकाइयों के अध्यक्ष की संयुक्त बैठक सहस्त्र बड़ी औदीच्य ब्राह्मण समाज सरोदा की धर्मशाला में अम्बालाल उपाध्याय कतिसौर की अध्यक्षता, जगदीश चंद्र जोशी गामड़ा के मुख्यातिथ्य, लोकेश दादा पाठक , हितेश रावल, तेजप्रकाश जोशी, हीरालाल उपाध्याय हेमेंद्र उपाध्याय के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुई।
बैठक के प्रारम्भ में विद्याशंकर पाठक ने स्वागत उद्बोधन व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हितेश रावल ने कहा कि शिक्षा प्रचार समिति डूँगरपुर बाँसवाड़ा समाज की प्रमुख इकाई है तथा यह शिक्षा तथा समाज के सामाजिक उत्थान में प्रमुख भूमिका रखता है, समाज को मुख्यधारा में बाँधे रखने हेतु शिक्षा प्रचार समिति के आगामी अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार डूँगरपुर की बारी होने पर पूर्व इकाई अध्यक्ष चन्द्रकांत व्यास ने शिक्षाविद पूर्व उप निर्देशक हेमेंद्र उपाध्याय प्रस्ताव रखा व समर्थन तेजप्रकाश जोशी तथा समस्त जिले के पंचो द्वारा शिक्षाविद पूर्व उप निर्देशक हेमेंद्र उपाध्याय को सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद का दावेदार बनाया गया। उपाध्याय आगामी 26 जून को समिति के चुनाव में डूँगरपुर से दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। बैठक में जिला कार्यकारणी के प्रस्तावित कार्यो पर चर्चा की गई जिसके तहत समाज के जिला कार्यकारणी के चुनाव, के साथ ही समाज के द्वारा आगामी आयोजन जिसमे प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करना, खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन, के साथ ही सामुहिक विवाह, यज्ञोपवीत तथा गंगोद्यापन आदि के आयोजनों पर चर्चा की गई।
बैठक को कृष्णकान्त जोशी टामटिया चिराग जोशी गामड़ा, विद्याशंकर जानी साबला, सुरेश जोशी टामटिया, नवीन उपाध्याय पादरड़ी बड़ी, चंद्रकांत व्यास सरोदा आदि ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर विनोद मेहता,किशोर उपाध्याय, चन्द्रकान्त व्यास,जैनेंद्र उपाध्याय, हिमांशु उपाध्याय, दिनेश रावल, भरत शुक्ला, भरत पण्डया,चन्द्रकान्त शुक्ला आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण पण्डया ने तथा आभार इकाई अध्यक्ष किशोर भट्ट ने ज्ञापित किया।