भाजपा नगर मंडल सागवाडा की कार्यसमिति सम्पन्न

in #dungarpur2 years ago

IMG-20220711-WA0082.jpg

डूंगरपुर। भाजपा प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सागवाड़ा की नगर कार्यसमिति की बैठक स्वामी विवेकानन्द सभागार माधव परिसर विद्यानिकेतन माध्यमिक स्कूल सागवाडा में आहूत की गई बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट ने की मुख्य अथिति की भूमिका सागवाडा विधानसभा प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष ताजेंग पाटीदार एवं विशिष्ठ अथिति की भूमिका जिलाप्रमुख सूर्या आहारी वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सोनी, सागवाडा प्रधान ईश्वरलाल सरपोटा, पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा ,पूर्व पालिका अध्यक्ष बदामीलाल मेहता ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नारायणलाल दर्जी, पूर्व जिला महामंत्री अशोक पटेल, पंचायती प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश पाटीदार ,नेता प्रतिपक्ष पालिका मंडल सागवाडा हरिश्चन्द्र सोमपुरा एवं युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती ने की , इससे पूर्व उपस्थित कार्यकर्ताओ का रजिस्ट्रेशन युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया ,सर्वप्रथम अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर भारत माता ,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी,और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ततपश्चात सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत का उच्चारण किया गया ,नगर अध्यक्ष श्याम भट्ट ने अतिथियों को उपरना ओढ़ाकर स्वागत करते हुए अपना स्वागत उदबोधन प्रस्तुत करते हुए करते हुए संगठन संरचना पर प्रकाश डाला और कहा कि जिला संगठन के आदेशानुसार सशक्त मंडल अभियान के तहत बूथ समिति,फोटो युक्त बूथ समिति का कार्य मंडल के सेवाभावी,समर्पित और संगठन के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओ के दम पर पूरा कर लिया गया है एवं पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य प्रगति पर है उन्होंने सागवाडा नगर पालिका के वर्तमान पालिका अध्यक्ष के क्रियाकलापो पर सवाल उठाते हुए विकास पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाने ,भ्रष्टाचार में लिप्त होने एवं उनकी तानाशाही ,मनमानी और दमनकारी नीतियों की आलोचना करते हुए कार्यकर्ताओ से आव्हान किया कि जनहित में जरूरत पड़ने पर भाजपा के कार्यकर्ता सड़को पर आंदोलन करेंगे और इसके लिये भाजपा का हर एक कार्यकर्ता तैयार रहे,

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधान शंकरलाल डेचा ने 2023-24 के विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओ की सक्रिय भूमिका पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया,

नेता प्रतिपक्ष पालिका मंडल हरिश्चन्द्र सोमपुरा ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया जिसका सामूहिक रूप से दोनों हाथ ऊपर उठाकर ध्वनि मत से समर्थन किया गया इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार की विफलता और असामाजिक तत्वों के आंतक और सागवाडा नगरपालिका के मनमानी पूर्ण कार्य करने और सत्ता के दुरुपयोग पर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई,

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी ने संगठन गढ़े चलो वर्ग गीत के माध्यम से कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार पर दूषित मानसिकता के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए जनता के साथ हो रहे अन्याय पर अपना आक्रोश व्यक्त किया,

कार्यशाला को आगे बढ़ाते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पेश भारती ने राजस्थान सरकार की विफलताओ पर कड़ा प्रहार करते हुए भर्ती परीक्षाओं में धांधली,राज्य के साथ साथ डुंगरपुर जिले में भी नाबालिग बच्चीयों एवं महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध ,किसानों के प्रति अन्याय एवं कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए डुंगरपुर जिले में पुलिस विभाग,राजस्व विभाग एवं बैंकों में अधिकारियों कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में लिप्त होंने एवं अधिकांश मामलों में सरकार के मंत्रियों की लिप्तता उजागर होने की बात कही जिसकी अविलंब जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की,

कार्यशाला को पंचायती प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश पाटीदार ने सम्बोधित करते हुए बूथ सशक्तिकरण,फोटो युक्त बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख के कार्य को अति शीघ्र पूर्ण करने एवं इसके पीछे संगठन के संदर्भ को बताते हुये इस पर ध्यान देने को कहा,

वरिष्ठ नेता नारायणलाल दर्जी ने अग्रिम पंक्ति के नेताओ से आग्रह किया कि वे आगे आये और जिम्मेदारी से कार्य करते हुई संगठन को मजबूत बनाये और प्रत्येक कार्यकर्ता का सामाजिक एवं राजनीतिक ध्यान रखे,

जिलाप्रमुख सूर्या आहारी ने कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने और 2023-24 के चुनावों में भाजपा को भारी मतों से विजयी करवाने की बात कही,

पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला ने सामुहिक रूप से कार्य करने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया,

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बदामीलाल मेहता ने आजीवन सहयोग निधि पर अपना वक्त्व प्रस्तुत किया,

मुख्य अथिति ताजेंग पाटीदार ने केंद्र सरकार के 8 साल बेमिसाल के कार्यो को प्रस्तुत करते हुए बताया की हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया और समाज के अंतिम पायदान पर मौजूद व्यक्ति को लाभ पहुचाने का कार्य किया, वैश्विक महामारी कोरोना में गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ जनता तक राशन पहुँचाकर एवं अपने मेडिकल शोधकर्ताओं पर विश्वास जताकर उनके हौसलों को सुविधा रूपी पंख देकर विश्व में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन का निर्माण कर विश्व के सबसे बड़े मुफ्त कोरोना टीकाकरण अभियान को महाभियान बनाकर ना सिर्फ 135 करोड़ भारतीयो का मुफ्त टीकाकरण करवाया बल्कि महाशक्ति अमेरिका सहित विश्व के छोटे बड़े अधिकांश देशों को वैक्सीन उपलब्ध करवा कर भारत का गौरव बढ़ाते हुए वैश्विक नेता के रूप में अपनी अमित छाप छोड़ी ,उन्होंने नेशन फर्स्ट के नारे को बुलंद करते हुए भारत के राष्ट्रवाद,आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक दर्शन को विश्व पटल पर पहुचाया और सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांतों पर चलकर नव भारत निर्माण की आधारशिला रखी,
ताजेंग पाटीदार ने बताया कि एक बार फिर भारत विश्वगुरु बनने की राह पर चल पड़ा है और उन्होंने कार्यकताओं से आव्हान करते हुए कहा कि आने वाले 2023-24 के चुनावों में कांग्रेस की नाकामियों को जन जन तक पहुँचाकर जनता के हित मे जनता के साथ खड़े रहकर राजस्थान मुक्त कांग्रेस अभियान में जुट जाने की बात कही ,

कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनोज कंसारा ने किया और आभार नानालाल दर्जी ने प्रस्तुत किया ,
कार्यशाला के अंत मे वागड़ के वीर सपूत शहीद महेन्द्र सिंह जी राणावत की शहादत ,उदयपुर के कन्हैयालाल तेली और अमरावती के महेश कोल्हू की निर्मम हत्या पर शोक प्रस्ताव किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेश पंवार ने प्रस्तुत करते हुये दो मिनिट का सामुहिक मौन रखते हुए श्रदांजली अर्पित की और अंत मे सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का उच्चारण हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह चूंडावत,दामोदर गोगरोत,रामचंद्र जोशी,नगर महामंत्री नीरज पंचाल,मांगीलाल डामोर,नगर उपाध्यक्ष बालकृष्ण पाटीदार, संगीता रोत, किशोर सेवक ,शैलेश पंड्या , राजेश सोमपुरा मीडिया प्रभारी मुकेश तिवारी, नगर मंत्री विष्णु भासरिया पार्षद मंगलेश वाडेल ,संजय जैन ,माया गोगरोत,नरेंद्र गोवाड़िया , कृष्णसिंह चौहान ,योगेश जैन,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दशरथ खटीक,ओबीसी जिला महामंत्री दिलीप कलाल,अनुसूचित जनजाति जिला मोर्चा महामंत्री यशवंत गवारिया ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय पंचाल,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रियंक भासरिया,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष जगदीश मोची,जनजाति मोर्चा नगर अध्यक्ष वासुदेव अहारी,जुगल पंवार,जशनिल जैन,लक्ष्य पंचाल, नरेश प्रजापत,नरेश सेवक,संजय भावसार,भाविन भावसार,पूर्व पार्षद तुलसी डामोर,हीरालाल भागरिया,नाना डामोर,धूलजी यादव,कचरू यादव,मणिलाल यादव,राधाकृष्ण टेलर,मयंक सेवक एवं दीपक सोनी सहित कई पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ ने उपस्थित होकर कार्यसमिति को सफल बनाया।

Sort:  

Good job