*प्रयास 2022 का कार्य पूर्ण*

in #dungarpur2 years ago

IMG-20220618-WA0044.jpg

गलियाकोट | मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गलियाकोट द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यालय, शिक्षक और शिक्षार्थी के मध्य तारतम्य स्थापित करने के उद्देश्य से प्रयास 2022 कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। उक्त मिशन को पूर्ण करने हेतु ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जयेश पाटीदार एवम् सिलोही प्रधानाचार्य हरीश पाटीदार के नेतृत्व में पाठ्यक्रम विभाजन कर्ता अध्यापकों के दल ने एक माह तक कार्य किया। कार्य पूर्ण होने पर आज अध्यापकों द्वारा प्रिंटेड बुक लेट की कॉपी शिक्षा अधिकारियों को समर्पित की गई जो ब्लॉक के प्रत्येक विद्यालय को दी जाएगी। इस अवसर पर विनोद पाटीदार, जीतेश श्रीमाली, जयेश पाटीदार, राजेश जोशी, सनद भोई, राजेंद्र बुनकर, हितेश जोशी, कालूराम डामोर, यशवंत भट्ट के साथ कई शिक्षक मौजूद थे।