शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में हुआ पथराव

in #dumariyaganj2 years ago

बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। बाजार बंद कराने के ऐलान के बाद दो पक्षों में पथराव हुआ। बवाल नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर फेंके। ये मिश्रित आबादी वाला इलाका है। इसलिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इस मामले की शुरुआत मुस्लिम नेता हयात जफर हाश्मी के बाजार बंद आह्वान से हुई थी। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था। शुक्रवार को बाजार भी बंद कराए गए। परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पथराव शुरू हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने लाठीचार्ज किया, फिर भी पथराव जारी

इस वक्त भी दोनों पक्षों के बीच पथराव जारी है। रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।

पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किया। लाठीचार्ज किया गया। लोगों को गलियों में खदेड़ दिया गया है। फिर भी लोग रुक-रुककर पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल कानपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया20220603_171907.jpg