मुलायम सिंह यादव निधन: डुमरियागंज के सपा नेता व कार्यकर्ता गमगीन, दी जा रही श्रद्धांजलि

in #dumariaganj2 years ago

IMG-20221010-WA0003.jpg

मलिक अब्दुल मारूफ: डुमरियागंज

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। धरतीपुत्र के नाम से विख्यात मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच डुमरियागंज से सपा विधायक सैयदा खातून ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। सपा अध्यक्ष और मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने एक ट्वीट कर पिता के निधन की जानकारी दी है। अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।” मुलायम सिंह यादव को पिछली दो अक्टूबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर समाजवादी पार्टी में शोक की लहर है।

IMG-20221010-WA0004.jpg

वही इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही। डुमरियागंज में सपा विधायक सैय्यद खातून के कार्यलय पर सपा संरक्षक उत्तर परदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के निधान पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्तों ने बारी बारी से अपनी विचार रखा और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डुमरियागंज के वरिष्ठ सपा नेता मालिक जफर उर्फ ​​पप्पू मलिक, डुमरियागंज के चेयरमैन जफर अहमद बब्बू,बढ़नी चफा नगर पंचायत के उम्मिद्वार अरशद खान,चिनी प्रधान, मलिक नजीब,महफूज अहमद, घिसियावां यादव,अजय यादव, सूर्य प्रकाश उपाध्याय,बच्चा राम बुध,इकबाल मलिक,मुमताज खान,विजय अग्रहरी,जाहिद खान,बाल कृष्ण ओझा,उमर मलिक अनिल मिश्रा,घनश्याम गौड़,ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहित आदि सपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया।