जानवर पर चलाया गया तीर युवक के गाल में घुसा

in #dumak2 years ago

n402109322165719388257434283fdbbc1e68ea17d42b8c8e4543756b198c0d2231d8293def5c51cb01f45a.jpgदुमका : मौज मस्ती में कभी कभार कुछ गलत करना पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही गुरुवार की सुबह सदर प्रखंड के मुर्गाथली ससुराल आए प्रेमलाल हांसदा के साथ हुआ।
दोस्तों के साथ शिकार करने के लिए जंगल में गया। सभी एक दूसरे से अलग होकर जानवर को मारने के लिए तीर चला रहे थे। इसी बीच एक तीर सीधे प्रेमलाल हांसदा के गाल में लगा। गंभीर रूप से जख्मी युवक को उसके दोस्त मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर आए। जहां आपरेशन के बाद तीर को निकाल दिया गया।

मसानजोर के बागनल गांव के प्रेमलाल की मुर्गाथली गांव में ससुराल है। दो दिन पहले ही वह ससुराल आया था। सुबह गांव के कुछ लड़के तीर धनुष लेकर जंगल शिकार करने जा रहे थे। गांव के दामाद होने के नाते युवकों ने उससे साथ चलने को कहा। प्रेमलाल जाने के लिए तैयार हो गया। सभी घने जंगल में टोली बनाकर जानवर का शिकार करने के लिए तीर चला रहे थे। इसी बीच एक तीर प्रेमलाल के गाल में आकर लग गया। घटना के बाद टोली स्तब्ध रह गई। आनन फानन में अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने तीर निकाल दिया। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sort: